- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
बलिया में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन घायल रामबचन को इलाज के लिए बिहार के बक्सर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कोटवा नारायनपुर चट्टी पर मौजूद लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
दूसरी घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र की है। सोबईबांध गांव निवासी 58 वर्षीय तारामुनि देवी की सोमवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने गांव के सामने बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पार कर रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।
