Road Accident in Ballia : तेज रफ्तार कार ने ली 10 वर्षीय बालक की जान, गांव में मातम

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान सोनाडीह निवासी गोपाल के पुत्र अर्जुन (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन गांव के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस टीम का हादसा, सब-इंस्पेक्टर की मौत, तीन घायल

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग बालक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए और रोते-बिलखते नजर आए।

सूचना मिलने पर उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे को लेकर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.