- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव आयोजित
बलिया: शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव आयोजित
Ballia News: बलिया जिले के रेवती स्थित शेमुषी विद्यापीठ में शुक्रवार को विद्यालय का 15वां वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर नाथ तिवारी, भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर निहाल पाण्डेय, वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी और निदेशक अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम पूजन तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अभ्युदय’ का विमोचन किया।
मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और माता-पिता को आदर्श मानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित इस विद्यालय के विद्यार्थी आज आईआईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी ने बताया कि 130 विद्यार्थियों से शुरू हुआ यह विद्यालय अब लगभग दो हजार छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। निदेशक अभिषेक तिवारी और प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
