UP IAS Transfer List: दूसरे दिन फिर बड़ा फेरबदल, 24 IAS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के DM बदले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। एक साथ 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद सोमवार रात योगी सरकार ने फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इस सूची में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं।

नई सूची के अनुसार, अविनाश कुमार को गाजीपुर से अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से एटा का डीएम नियुक्त किया गया है। अमित आसेरी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से बांदा, जबकि डॉ. अंकुर लाठर को उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण से फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती

वहीं कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अंबेडकरनगर, चर्चित गौड़ को सोनभद्र, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम नियुक्त किया गया है।

निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या से विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह को एटा से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्याह्न भोजन अभिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

अभिषेक पांडेय को हापुड़ से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, संजीव रंजन को अलीगढ़ से विशेष सचिव कृषि विभाग और जे रीभा को बांदा से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग भेजा गया है।

इसके अलावा आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और दीक्षा जैन को कानपुर नगर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर बनाया गया है।

डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या को उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी को मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर तथा दीक्षा जोशी को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर नियुक्त किया गया है।

10 जिलों के नए DM इस प्रकार हैं

अलीगढ़ — अविनाश कुमार

एटा — अरविंद सिंह

बांदा — अमित आसेरी

फर्रुखाबाद — डॉ. अंकुर लाठर

हापुड़ — कविता मीना

अंबेडकरनगर — ईशा प्रिया

सोनभद्र — चर्चित गौड़

गाजीपुर — अनुपम शुक्ला

अयोध्या — शशांक त्रिपाठी

बाराबंकी — ईशान प्रताप सिंह

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.