अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

बलिया : बेल्थरा रोड के हल्दीरामपुर-छपिया गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवार अब भी खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, जिसके बाद समाज के विभिन्न वर्गों से पीड़ितों की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ रहे हैं।

“खुले आसमान के नीचे 70 परिवारों ने गुजारी पूरी रात” जैसी खबर सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में 10 मामलों का मौके पर निस्तारण

इसी क्रम में एक शिक्षक दंपति ने 103 अग्नि पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। कंपोजिट विद्यालय हल्दीरामपुर नंबर-1 के प्रभारी प्रधानाध्यापक और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, बलिया के जिलाध्यक्ष रमेश चंद ने अपनी पत्नी पुष्पा राजन, जो प्राथमिक विद्यालय नारापार में सहायक अध्यापिका हैं, के साथ मिलकर यह पहल की।

दंपति ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 250 रुपये की नकद सहायता दी। इसके साथ ही साड़ी, सूट, पैंट और शर्ट जैसे जरूरी कपड़े भी वितरित किए गए। इस मदद से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि इस अग्निकांड में 60 से अधिक घर जलकर राख हो गए थे, जिससे दर्जनों परिवार बेघर हो गए। कई परिवार अब भी अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे जीवन गुजार रहे हैं। ऐसे में यह सहायता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

इससे पहले सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व विधायक गोरख पासवान, ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंच चुके हैं। उन्होंने राहत सामग्री वितरित करने के साथ हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

प्रशासन की ओर से भी उपजिलाधिकारी शरद चौधरी के नेतृत्व में राहत सामग्री वितरित की गई। स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। अनाज, कपड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के रूप में सहायता लगातार पहुंच रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस आपदा ने उनके घर छीन लिए हैं, लेकिन समाज की एकजुटता ने उन्हें फिर से खड़े होने का हौसला दिया है। राहत कार्य अभी जारी हैं, हालांकि पीड़ित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए अब भी और मदद की आवश्यकता बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.