NMMS परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बलिया के 8 शिक्षक लखनऊ में सम्मानित, प्रतिमा उपाध्याय को भी मिला विशेष सम्मान

बलिया : राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद के आठ शिक्षकों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों के विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन NMMS परीक्षा में हुआ था।

इसके साथ ही राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा में विशेष योगदान के लिए पूरे प्रदेश से 32 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें प्राचार्य, प्रवक्ता, खंड शिक्षा अधिकारी, HCL फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर सहित बलिया से पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रतिमा उपाध्याय भी शामिल रहीं।

यह भी पढ़े - निमंत्रण से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार

राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में हर वर्ष लगभग 14 हजार छात्र सफलता प्राप्त करते हैं। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से चार वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार कराने, फॉर्म भरवाने और मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों के योगदान को विभाग द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष बलिया के 8 विद्यालयों सहित पूरे प्रदेश के 409 विद्यालय सम्मान के लिए चयनित हुए थे। ये वे विद्यालय हैं, जहां पांच या उससे अधिक छात्र NMMS परीक्षा में सफल हुए।

शिक्षकों के सम्मान में 19 अप्रैल को रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह और कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित हुए बलिया के शिक्षक इस प्रकार हैं

हरिशंकर प्रजापति – कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर, नवानगर

विनोद कुमार सिंह – कम्पोजिट विद्यालय जजौली, नवानगर

आलोक रंजन – कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय करमौता, नवानगर

कृष्णानंद पाण्डेय – पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर, पंदह

मोहन प्रसाद – पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकादेवरी, चिलकहर

सुनील कुमार पाण्डेय – उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर, बेलहरी

कमलेश Kumar खरवार – कम्पोजिट विद्यालय रसूलपुर, रसड़ा

प्रज्ञानंद राय – जूनियर हाई स्कूल कोथ, नवानगर

शिक्षकों की इस उपलब्धि से जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.