एनएच-31 पर ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, ट्रक चालक की मौत, दो गंभीर घायल

लक्ष्मणपुर, बलिया : नरहीं थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कोरंटाडीह अंतर्गत नसीरपुर मठ गांव के सामने एनएच-31 पर रविवार देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान बिट्टू यादव (42) निवासी ताजपुर मांझा, जमानियां जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। वहीं लाल बालू लदे ट्रेलर का चालक राम अवतार (25) और खलासी विमल (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग

नरहीं थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार कुशवाहा ने बताया कि रविवार रात करीब ढाई बजे लाल बालू लदा ट्रेलर भरौली की तरफ से गाजीपुर जा रहा था, जबकि खाली ट्रक गाजीपुर की ओर से बक्सर की तरफ जा रहा था।

नसीरपुर मठ गांव गेट के सामने सड़क के दाहिने तरफ दोनों वाहनों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में फंसे चालकों और खलासी को बाहर निकाला। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक बिट्टू यादव को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक राम अवतार और विमल निवासी अल्वेस कुइयां, थाना सोनहा, जिला बस्ती को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

ट्रक चालक बिट्टू यादव के पिता कमला यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। बाद में पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.