गर्मी में यात्रियों को राहत: कानपुर-आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से चलेगी, बलिया में भी ठहराव

वाराणसी : ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 04167/04168 कानपुर सेंट्रल-आसनसोल-कानपुर सेंट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल से 21 अप्रैल 2026 को तथा आसनसोल से 22 अप्रैल 2026 को संचालित की जाएगी।

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसएलआर/डी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 7, शयनयान श्रेणी के 8 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3 कोच शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित

04167 कानपुर सेंट्रल-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी। फतेहपुर 4:22 बजे, प्रयागराज जंक्शन 6:10 बजे, ज्ञानपुर रोड 7:15 बजे, बनारस 8:30 बजे, वाराणसी जंक्शन 8:50 बजे, औंड़िहार 9:50 बजे, गाजीपुर सिटी 10:50 बजे और दूसरे दिन बलिया 12:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन होते हुए ट्रेन दोपहर 3:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

04168 आसनसोल-कानपुर सेंट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

वापसी यात्रा में यह ट्रेन 22 अप्रैल 2026 को शाम 5:10 बजे आसनसोल से रवाना होगी। चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर और बलिया होते हुए बलिया स्टेशन पर सुबह 3:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन और फतेहपुर होते हुए दोपहर 2:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर पूर्वांचल और बिहार से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.