- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP IAS Transfer List: यूपी में 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के DM बदले गए
UP IAS Transfer List: यूपी में 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के DM बदले गए
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार 15 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदला गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी तथा मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बृजेश कुमार को औरैया तथा हर्षिता माथुर को रायबरेली का डीएम बनाया गया है।
इसके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक, मंडलायुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है।
15 जिलों के नए जिलाधिकारी इस प्रकार हैं
झांसी — गौरांग राठी
सुलतानपुर — इंद्रजीत सिंह
बुलंदशहर — कृतिका शर्मा
श्रावस्ती — अन्नपूर्णा गर्ग
शामली — आलोक यादव
सहारनपुर — अरविंद कुमार चौहान
अमरोहा — नितिन गौड़
हमीरपुर — अभिषेक गोयल
रायबरेली — हर्षिता माथुर
फतेहपुर — निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव — घनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरी — अंजनी कुमार सिंह
मैनपुरी — इंद्रजीत त्रिपाठी
औरैया — बृजेश कुमार
आगरा — मनीष बंसल



सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह प्रशासनिक फेरबदल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
