- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- निमंत्रण से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार
निमंत्रण से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के छेरडीह गांव में रविवार रात निमंत्रण से घर लौट रहे एक युवक पर मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोप है कि जब अंश, अमन सिंह के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी अमन ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। अंश द्वारा विरोध करने पर आरोपी आवेश में आ गया और धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
गर्दन पर हमला होते ही अंश गंभीर रूप से घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती भेजा गया।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
