- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
बलिया : जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सतनी सराय, तारा निवास गली, भृगु आश्रम स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसके अलावा अल्ट्रावेल्ट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बेंगलुरु स्थित इकाई में अप्रेंटिसशिप के लिए भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए भी 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई और स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 22,600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जबकि आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की गई है। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
पंजीकृत अभ्यर्थियों की कैंपस चयन प्रक्रिया भी इसी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
