- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धार...
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
वाराणसी : उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण और नियंत्रण का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने दी।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (15560/15559),
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15018/15017),
रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस (15267/15268),
पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस (11033/11034),
दादर-बलिया विशेष (01025/01026),
दादर-गोरखपुर विशेष (01027/01028),
पुणे-बनारस एक्सप्रेस (22131/22132),
छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस (15159/15160),
छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस (11060),
रांची-एलटीटी एक्सप्रेस (18609/18610),
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (19421/19422),
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस (11071/11072) सहित कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
गोरखपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस (22549/22550) अब प्रयाग स्टेशन तक ही चलेगी।
मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस (14111/14112) बनारस तक ही संचालित होगी।
भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस (14118) सूबेदारगंज तक ही जाएगी।
पुनर्निर्धारित ट्रेनें
प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस (14117) 22 से 29 अप्रैल तक 30 मिनट और 30 अप्रैल को 150 मिनट देरी से चलेगी।
बनारस-आगरा कैंट एक्सप्रेस (20175) 30 अप्रैल को 60 मिनट पुनर्निर्धारित की गई है।
नियंत्रित ट्रेनें
छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस (15159),
गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (15018),
गोंडा-एलटीटी एक्सप्रेस (11056),
छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस (11060) को 30 से 35 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
