पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़का पति, विरोध पर चाकू-सरिया से हमला

कानपुर : नौबस्ता थाना क्षेत्र में वैवाहिक संबंधों में टूटे विश्वास और प्रेम संबंधों से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंडित चौराहा स्थित मुन्नी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया।

घटना में घायल व्यक्ति की पहचान सुधीर गुप्ता के रूप में हुई है। उनके सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उन पर जानलेवा हमला किया, बल्कि गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े - Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल

पीड़ित सुधीर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर से बाहर गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उनकी पत्नी रानी गुप्ता ने एक युवक को घर बुलाया था। अचानक घर लौटने पर उन्होंने दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

यह देखकर सुधीर ने विरोध किया, जिसके बाद पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने उन पर हमला कर दिया। पहले सरिया से सिर और चेहरे पर वार किया गया, फिर चाकू से कई जगह चोट पहुंचाई गई। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया।

किसी तरह जान बचाकर सुधीर नौबस्ता थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फरार पत्नी रानी गुप्ता और उसके कथित प्रेमी की पहचान तथा लोकेशन का पता मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगाया जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध कब से थे और क्या परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी थी। पड़ोसियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा।

पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.