- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- दूसरी युवती का कॉल आने पर प्रेमिका ने प्रेमी का चिमटे से फोड़ा सिर, युवक ने लगाई मदद की गुहार
दूसरी युवती का कॉल आने पर प्रेमिका ने प्रेमी का चिमटे से फोड़ा सिर, युवक ने लगाई मदद की गुहार
On
लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के मोबाइल पर एक महिला की कॉल आ गई। जिसे देखकर प्रेमिका तिलमिला पड़ी। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी से मोबाइल छीन उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में प्रेमिका सिर फूट गया। प्रेमी ने यह आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जब तक प्रेमी कुछ समझ पाता तब प्रेमिका ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद प्रेमिका ने उसकी चिमटे से पिटाई कर दी। सिर में चिमटा पड़ने से प्रेमी लहूलुहान हो गया। पीड़ित युवक के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार को उसने कनकहा चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामले की गहनता से जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
बाढ़ पीड़ितों से मिले विधायक जयप्रकाश अंचल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
By Parakh Khabar
भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
05 Sep 2026 16:51:54
बलिया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत दाखिल नामांतरण वादों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
