लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल में लिफ्ट के डक्ट में गिरा शख्स, गंभीर रूप से हुआ घायल, चल रहा इलाज

लखनऊ: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार को खराब लिफ्ट की वजह से एक 55 वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट खराब थी, लेकिन शख्स ने चैनल को खोलने की कोशिश की और झटके की वजह से करीब 5 फिट गहरे डक्ट में जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर शख्स को डक्ट से निकाला और इमरजेंसी पहुंचाया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल सरफराज (55) गुरुवार को अपने मरीज को देखने बलरामपुर अस्पताल पहुंचे थे। मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में प्रथमतल पर भर्ती है। सरफराज लिफ्ट से प्रथम तल पर जाने के लिए चैनल खोलने लगे। इस दौरान चैनल खुल गया और वह लिफ्ट के डक्ट में जा गिरे। जिसके कारण उनकों निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका और इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों की मानें तो सरफराज के सिर में करीब 11 टांके लगे हैं।

सरफराज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुये सरफराज को लगी चोट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक ने बताया कि लिफ्ट के चैनल को जबरन खोलने की कोशिश में लगे झटके की वजह से गिर पड़े। जिसकी वजह से चोट लग गई है। इलाज के बाद वह ठीक हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.