Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर परिजनों से मारपीट

लखनऊ, इंदिरानगर: मोहल्ले में रहने वाले विवेक मौर्य उर्फ गोलू पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। जब पीड़िता के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो विवेक और उसके परिवारवालों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में किशोरी की मां ने इंदिरानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

काफी समय से कर रहा था परेशान

इंदिरानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। पीड़िता की मां के अनुसार, विवेक मौर्य लंबे समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। इस बारे में पहले भी विवेक के परिवारवालों से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दुष्कर्म के बाद दी धमकी

5 फरवरी को किशोरी अपने पुराने घर जा रही थी, तभी रास्ते में विवेक ने उसे रोक लिया। जब उसने विरोध किया, तो मुंह दबाकर जबरन घर के अंदर खींच ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा और धमकाते हुए फरार हो गया।

शिकायत करने पर परिजनों से मारपीट

बेटी की आपबीती सुनने के बाद जब परिजन शिकायत लेकर विवेक के घर पहुंचे, तो उसके परिवारवालों ने न सिर्फ धमकाया, बल्कि मारपीट पर उतारू हो गए। 28 फरवरी को पीड़िता की मां ने इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विवेक मौर्य, उसके पिता अयोध्या प्रसाद और रिश्तेदार विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.