बलिया : शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर पीड़िता का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि राजू प्रजापति (निवासी मेरू राय का पुरा, थाना रसड़ा) ने शादी का वादा कर करीब सात वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : नेशनल चैंपियन बनकर लौटे खिलाड़ियों का पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया सम्मान

इस मामले में पुलिस ने धारा 376(2)(एन), 506 भादवि तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

शुक्रवार को उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजू प्रजापति को रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.