बुलंदशहर : देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर : खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास स्थित जंगल में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला, उसका देवर और मासूम बेटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर युवक और बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि महिला का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में मृत युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी विमल सरकार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े - Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

बताया जा रहा है कि महिला और युवक खुर्जा की पॉटरी इंडस्ट्री में मजदूरी करते थे और परिवार खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग या पारिवारिक विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.