- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- डेफ जोनल क्रिकेट : तीसरे दिन साउथ जोन और नॉर्थ जोन की जीत
डेफ जोनल क्रिकेट : तीसरे दिन साउथ जोन और नॉर्थ जोन की जीत
इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वनडे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। राऊ स्थित द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के मैदानों पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे मुकाबले में नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.1 ओवर में 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम नॉर्थ जोन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 21 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। नॉर्थ जोन ने यह मुकाबला 134 रन से जीत लिया। नॉर्थ जोन के वीरेंद्र सिंह ने छह ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
बीसीसीआई के सहयोग से आयोजित यह चैंपियनशिप अब दिलचस्प दौर में पहुंच चुकी है और आगामी मुकाबलों में खिताब की दौड़ और रोमांचक होने की उम्मीद है।
