अच्छे जनप्रतिनिधि विकास की गारंटी, माफिया केवल शोषण करते हैं : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ/बलरामपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ती है, जब जनता योग्य और अच्छे लोगों को चुनकर जनप्रतिनिधि बनाती है। उन्होंने कहा कि यदि माफिया को चुनकर भेजा जाएगा तो वह गरीबों का शोषण करेगा, जबकि वर्तमान सरकार ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपत्तियों का उपयोग गरीबों के कल्याण के लिए किया है।

मुख्यमंत्री बलरामपुर के मध्यनगर बिलोहा में 392.25 करोड़ रुपये लागत की 126 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है और किसान, व्यापारी, महिला तथा युवाओं के लिए लगातार नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों में दंगे और तनाव की घटनाएं आम थीं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के सभी 75 जिले, 350 तहसीलें और 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें दंगामुक्त हुई हैं तथा कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले गरीबों का राशन बीच में ही हड़प लिया जाता था, लेकिन अब पात्र लोगों को निशुल्क राशन, आयुष्मान कार्ड, आवास, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है तथा कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षित माहौल के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ा है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने बलरामपुर को विकास का उदाहरण बताते हुए कहा कि एक समय यहां मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, हर घर नल योजना और आधुनिक सड़क नेटवर्क की कल्पना करना भी कठिन था, लेकिन आज ये सुविधाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचाना और सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.