Lucknow News: मामपुर गांव में वृद्धा की हत्या का खुलासा, गहनों की लूट के लिए की थी वारदात

लखनऊ (बीकेटी): मामपुर गांव में 65 वर्षीय रजाना गौतम की हत्या ज्वैलरी लूटने के लिए की गई थी। पुलिस ने बीटीएस सिस्टम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तेजबहादुर उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

6 मार्च की दोपहर 1:15 बजे, रजाना गौतम सर्राफा बाजार में गहने खरीदने गई थीं। तेज बहादुर ने उन्हें गहने खरीदते देख लूट की योजना बना ली। जब वृद्धा अपने घर लौट रही थीं, तब आरोपी ने बाग के पास उन्हें रोक लिया और गहने छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उन्हें जमीन पर गिराकर हत्या कर दी और गहने लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़े - FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0

पुलिस ने सबसे पहले मृतका के भतीजे और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बीटीएस सिस्टम की मदद से वारदात के वक्त इलाके में सक्रिय मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक किया गया। सीसीटीवी फुटेज में सर्राफा बाजार के बाहर तेज बहादुर की मौजूदगी दिखी, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर तेज बहादुर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पर्स बना अहम सबूत

हत्या के बाद आरोपी ने रजाना गौतम का पर्स मौके पर ही फेंक दिया था।सर्राफा कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पर्स उन्हीं की दुकान का था, जिसमें उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी तक पहुंच गई।

लूटी गई चांदी की पायल बरामद

एसीपी अनमोल मुकुट ने बताया कि तेज बहादुर के पास से मृतका की 162 ग्राम चांदी की पायल बरामद की गई है। अब आरोपी न्यायिक हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बांसडीह, बलिया: सेरिया मोड़ पर कस्बा निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर चाकू मारने के...
बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.