Lakhimpur Kheri News: मितौली में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

मितौली: थाना मितौली क्षेत्र के गांव लालपुर के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और वाहन की तलाश की जा रही है।

यह हादसा कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर हुआ। गांव लक्ष्मणनगर निवासी अमित (20) पुत्र रामधनी, विशाल (23) पुत्र प्रेमचंद और जोहन (18) पुत्र रामपाल बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करते थे। तीनों कुछ दिन पहले होली मनाने घर लौटे थे। गुरुवार देर शाम वे एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी गांव लालपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

हादसे में अमित और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और यूपी 112 पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी भेजा।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.