- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Ballia News : 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
On
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
इस मामले में पुलिस ने रामकरण कश्यप (निवासी सूर्यपुरा, थाना सुखपुरा, बलिया), रोहित सिंह (निवासी चतरा, थाना कोपा, जिला सारण, बिहार), अमित यादव (निवासी टंडवा कोजिया) और नीरज गुप्ता (निवासी मांझी, सारण, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक हरियाणा नंबर की कार की जांच के आधार पर निशा इंटरप्राइजेज, फरीदाबाद (हरियाणा) के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को दयाछपरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से खरीदकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
10 Mar 2026 05:53:24
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब से लदी कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
