UPPSC Result 2023: किसान के बेटे ने मारी बाजी, आदित्य यादव बने डिप्टी जेलर... उत्कर्ष एकेडमी में ली थी कोचिंग, पढे़ं- सफलता की कहानी

आदित्य डिप्टी जेलर और मयंक बने एसडीएम। कानपुर के उत्कर्ष एकेडमी में शुरुआती कोचिंग ली थी।

कानपुर: राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपी पीसीएस) 2023 के अंतिम नतीजे मंगलवार को घोषित हुए, जिनमें कानपुर की उत्कर्ष एकेडमी में कोचिंग लेने वाले छात्रों का जलवा रहा।

यहां से कोचिंग लेने वाले किसान के बेटे आदित्य यादव डिप्टी जेलर और मयंक कुंदू युवा जिला कल्याण अधिकार से डिप्टी कलेक्टर बने। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दोनों अधिकारियों के घरों में जश्न का महौल रहा। 

यह भी पढ़े - कानपुर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटने का आरोप

इटावा के भरथना निवासी आदित्य यादव ने बताया कि पिता फतेहपाल किसान, मां श्यामदेवी ग्राहणी व भाई उदयवीर आढ़ती है। यूपी पीसीएस की पढ़ाई के लिए मौसेरे भाई डॉ.मुकेश यादव, जीजा सुधीर कुमार, एआरटीओ प्रवेश यादव और माता-पिता व भाई ने काफी सहयोग किया।

उनके सहयोग व आशीर्वाद की वजह से पांचवें अटेप्ट में सफलता मिली और डिप्टी जेलर में पहली रैंक आई। कोचिंग कानपुर के उत्कर्ष एकेडमी व उसके बाद दिल्ली में ली।

सहारनपुर निवासी मयंक कुंदू ने बताया कि पिता हरियाणा के करनाल जिले में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त है और वह वर्तमान में सहारनपुर में युवा जिला कल्याण अधिकारी है।

नौकरी के साथ ही उन्होंने यूपी पीसीएस की तैयारी खुद से की, जिसके लिए परिवार ने पूरा सहयोग किया और तीसरे अटेप्ट में सफलता मिली। परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल हुई। शुरुआत में कानपुर के उत्कर्ष एकेडमी से भी परीक्षा ली थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। उमरगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने...
बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी से अब 63% होगा महंगाई भत्ता
‘यादें’ में तलाक का सच आया सामने, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी गांव?
धनतेरस पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का ‘तुमसे है ये त्योहार’ अभियान लॉन्च, कियारा आडवाणी के साथ पेश किया शगुन कलेक्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.