- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उस पर सवार किसान और उसके भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान विनोद निषाद (45), उनके पड़ोसी रामनारायण निषाद (52) और भतीजे पीयूष (11) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विनोद की 10 वर्षीय बेटी दीक्षा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में चल रहा है।
सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) मंजय सिंह ने बताया कि विनोद और रामनारायण बिल्हौर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद एक ही मोटरसाइकिल से कानपुर लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर राजमार्ग पर तैनात एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
