कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जरौली फेस-टू निवासी 25 वर्षीय आदर्श शर्मा इंडियन ऑयल के टैंकर में क्लीनर का काम करता था। उसके पिता अरविंद शर्मा की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में मां शशि देवी, दो बहनें संध्या व सपना और छोटा भाई ऋषभ है। छोटी बहन सपना की शादी हाल ही में सात फरवरी को हुई थी। भाई की मौत की सूचना मिलते ही वह ससुराल से घर पहुंची, जबकि बड़ी बहन संध्या शादी में शामिल होने के लिए पहले से घर आई हुई थी।

यह भी पढ़े - Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल

परिजनों के अनुसार, 14 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे आदर्श मां की दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। उसने बड़ी बहन संध्या को बताया था कि वह गुजैनी निवासी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जा रहा है। आदर्श ने कहा था कि उसने उसके लिए साड़ी खरीदी है, जिसे वह वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट करेगा और एक घंटे में लौट आएगा। उसने किसी को यह बात न बताने को भी कहा था।

बताया गया कि घर से निकलने के बाद आदर्श ने अपने दोस्तों को भी प्रेमिका से मिलने जाने की जानकारी दी थी। शाम करीब 7:30 बजे चाचा श्यामू ने उससे फोन पर बात की थी और खाने के लिए जल्दी घर आने को कहा था, जिस पर उसने हामी भरी थी। हालांकि, दस मिनट बाद फोन करने पर उसका मोबाइल स्विचऑफ मिला। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद, रात करीब नौ बजे दबौली वेस्ट स्थित खारजा नहर के पास रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव पड़ा मिला।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास आदर्श के साथी शिवम का आईडी कार्ड मिला। पुलिस ने शिवम से संपर्क कर आदर्श के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि आदर्श का करीब दो साल पहले फैक्ट्री में काम के दौरान एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। युवती की छह माह पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले प्रेमिका के पति ने आदर्श को पकड़ लिया था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और धमकी भी दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में आदर्श की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.