- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- Jaunpur News: कुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 10 घायल
Jaunpur News: कुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 10 घायल
जौनपुर। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी को जलालपुर थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
टक्कर के बाद पलटी बोलेरो, एक तीर्थयात्री की मौके पर मौत
इस हादसे में प्रदीप कुमार सिंह (30), पुत्र स्व. उदित नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 10 अन्य यात्री घायल हो गए।
चार गंभीर घायल, ट्रक चालक फरार
गंभीर रूप से घायल शकुंतला (45), रामदुलार (57), शिव शंकर साहू (43) और कृष्ण कुमार (35) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाकी सात घायलों का इलाज सिरकोनी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
राहगीरों ने की मदद, गांव में शोक का माहौल
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। घटना से तीर्थयात्रियों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
