- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- अवैध शराब से भरी बोलेरो के साथ तस्कर गिरफ्तार, 144 लीटर शराब बरामद
अवैध शराब से भरी बोलेरो के साथ तस्कर गिरफ्तार, 144 लीटर शराब बरामद
बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 144 लीटर देशी शराब बरामद की है।
तलाशी के दौरान वाहन से 16 पेटी अवैध देशी शराब ‘बंटी बबली’ बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 200 मिलीलीटर के 45 पाउच रखे हुए थे। कुल मिलाकर 144 लीटर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने वाहन चालक आकाश कुमार निवासी वार्ड नंबर-6, बांसडीह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद बोलेरो और शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बांसडीह कोतवाली में उसके खिलाफ चार तथा सुखपुरा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
