- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Road Accident in Ballia : बेकाबू स्कॉर्पियो ने किसान को कुचला, मौके पर मौत
Road Accident in Ballia : बेकाबू स्कॉर्पियो ने किसान को कुचला, मौके पर मौत
On
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के नगरा-मझवारा मार्ग स्थित बरौली के उसकर मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने किसान को कुचलने के बाद जनसेवा केंद्र का बोर्ड तोड़ दिया और आगे जाकर एक मिठाई की दुकान में घुस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवशंकर राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो जनसेवा केंद्र का बोर्ड तोड़ते हुए एक मिठाई की दुकान में जा घुसी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
25 Jul 2026 18:11:25
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
