- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 एआरटीओ और 9 आरटीओ के तबादले
परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 एआरटीओ और 9 आरटीओ के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में शनिवार को ब्यूरोक्रेसी में उस वक्त हलचल मच गई, जब परिवहन विभाग ने 26 ARTO यानी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों और 9 RTO यानी संभागीय परिवहन अधिकारियों के तबादले कर दिए। दरअसल, परिवहन विभाग के विशेष सचिव के.पी. सिंह के आदेश से प्रवर्तन और प्रशासन विंग के कई अधिकारियों की पोस्टिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न जिलों में लंबे समय से चली आ रही रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से किया गया है।
लखनऊ और आगरा में चर्चित बदलाव
देखें 9 RTO के ट्रांसफर की लिस्ट

अयोध्या में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अयोध्या के RTO (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह को वहीं RTO (प्रशासन) की जिम्मेदारी दे दी गई। जबकि गोरखपुर के RTO (प्रवर्तन) संजय कुमार झा को अयोध्या का नया RTO (प्रवर्तन) बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या की RTO (प्रशासन) ऋतु सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) के अहम पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह मुख्यालय के दिनेश कुमार को RTO (प्रवर्तन) अलीगढ़ भेजा गया। गाजियाबाद में प्रवर्तन द्वितीय दल के ARTO मनोज कुमार मिश्रा को गौतमबुद्धनगर, कानपुर देहात की ARTO संगीता यादव को कानपुर नगर, मिर्जापुर से ARTO विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है। इसके अलावा श्रावस्ती के ARTO (प्रशासन) विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद (प्रवर्तन चतुर्थ दल) और बाराबंकी की ARTO (प्रशासन) अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद (प्रवर्तन द्वितीय दल) की पोस्टिंग दी गई।
बताते चलें कि कानपुर नगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, बिजनौर, शामली, एटा, मैनपुरी, कुशीनगर और फतेहपुर समेत कई जिलों में नई तैनातियां हुई हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के इस बड़े रीशफल से उम्मीद की जा रही है कि प्रवर्तन कार्यों में नई तेजी आएगी और यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। विभाग के सूत्रों के अनुसार ये तबादले लंबे समय से लंबित थे और अब इन्हें अमल में लाकर प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है। नए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को जल्द संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें 26 ARTO के ट्रांसफर की लिस्ट


