- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP News: यूपी में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 जिलों के बीएसए बदले गए
UP News: यूपी में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 जिलों के बीएसए बदले गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही समूह ‘ख’ के 19 शिक्षा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न पदों पर तैनात किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सीतापुर, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में गति लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
19 शिक्षा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी







तबादला सूची में शामिल कई अधिकारियों को बीएसए पद से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।
हाथरस की बीएसए रहीं स्वाती भारती को सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी नियुक्त किया गया है।
शाहजहांपुर की बीएसए दिव्या गुप्ता को भी सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी बनाया गया है।
सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
मुरादाबाद के बीएसए विमलेश कुमार को विधि अधिकारी, बेसिक शिक्षा निदेशालय नियुक्त किया गया है।
मैनपुरी की बीएसए दीपिका गुप्ता को वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट लखनऊ बनाया गया है।
कानपुर देहात के बीएसए अजय कुमार मिश्र को विधि अधिकारी, बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैनाती दी गई है।
झांसी के बीएसए विपुल शिव सागर को डायट सीतापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
शासन का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
