- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर
बलिया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को मीडिया सेंटर अखार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारिता की निष्पक्षता, सामाजिक दायित्व और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने के लिए सरकारों को गंभीर कदम उठाने चाहिए, ताकि वे अपने परिवार और दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र तिवारी ने पत्रकार हितों के लिए मजीठिया आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। वहीं, एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत पाठक ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र चुनौतियों और कठिनाइयों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में बढ़ते कॉरपोरेट और पूंजीगत प्रभाव इसके मूल स्वरूप के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।
संगोष्ठी के दौरान जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों तथा अतिथियों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, गणेश जी सिंह, नरेंद्र मिश्रा, विवेक सिंह, श्रवण पांडेय, राजीव चतुर्वेदी, नितेश पाठक, सुनील दुबे, आतीश उपाध्याय, धनंजय तिवारी, अजय पांडेय, भानु सिंह, संतोष तिवारी, नागेंद्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, त्र्यंबक पांडेय, पन्नालाल गुप्ता, अख्तर अली, पवन गुप्ता, रवीश सिंह, धीरज यादव, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, शंकर चौरसिया, पंचदेव दुबे, विश्वनाथ पांडेय, राधाकृष्ण पाठक, डॉ. सुरेश चंद्र, विनोद पासवान, विनोद भारती, श्रीभगवान चौधरी, गंगासागर राम और संजय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
