- Hindi News
- भारत
- राजभवन में गूंजी बलिया की पर्यावरण मुहिम, राज्यपाल को सौंपा ‘एक वाहन–एक पौधा’ का प्रस्ताव
राजभवन में गूंजी बलिया की पर्यावरण मुहिम, राज्यपाल को सौंपा ‘एक वाहन–एक पौधा’ का प्रस्ताव
चंडीगढ़/बलिया। पंजाब राजभवन में आयोजित बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में बलिया के इको क्लब प्रभारी एवं पर्यावरणविद् शैलेन्द्र प्रताप यादव ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पौधा भेंट कर ‘एक वाहन–एक पौधा’ का अभिनव राष्ट्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की इस पहल को कार्यक्रम में विशेष सराहना मिली।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जनसहभागिता ही स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए शैलेन्द्र प्रताप यादव के निरंतर प्रयासों की भी प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि शैलेन्द्र प्रताप यादव ने 5 सितंबर 2020 से प्रतिदिन पौधारोपण करने का आजीवन संकल्प लिया है और वे लगातार इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। विद्यालयों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से वे लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, प्रख्यात कवि विनय कुशवाहा, रजनी बाला सहित अनेक शिक्षाविद्, साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘एक वाहन–एक पौधा’ का प्रस्ताव, जिसे उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दूरदर्शी, व्यवहारिक और जनहितकारी पहल बताया। शैलेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को एक पौधे से जोड़ ले, तो भारत को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-सुरक्षित बनाने का सपना जल्द ही साकार हो सकता
