- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- जौनपुर: गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, मकान ढहा, चार लोग घायल, खाना बनाते समय हुई दुर्घटना
जौनपुर: गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, मकान ढहा, चार लोग घायल, खाना बनाते समय हुई दुर्घटना
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में बुधवार रात सिलेंडर फटने से पक्का मकान पूरी तरह ढह गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह पर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं,परिजन गैस सिलेंडर ब्लास्ट बता रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मकान में पटाखा बनाने का काम होता था, इसलिए घटना संदिग्ध है।
पुलिस का कहना है घर में खाना बन रहा था गैस सिलेंडर पहले से लीक था चिंगारी लगते ही आग भड़क गई सिलेंडर में विस्फोट से पूरा मकान ढह गया पुलिस के पास घर की एक महिला का बयान भी है, जो सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि करता है।
ग्रामीणों का दावा है मकान पूरी तरह ज़मींदोज हो चुका है, ईंट-पत्थर बिखरा पड़ा है लेकिन 14 किलो सिलेंडर का एक भी टुकड़ा मौके पर नहीं मिला। ग्रामीणों को शक है कि "मकान में शायद पटाखा बनाने या जमाखोरी का काम होता था, सिलेंडर ब्लास्ट की आड़ दी जा रही है।"
सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा पटाखा विस्फोट से मकान ढहा पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है, लेकिन ग्रामीणों के संदेह बढ़ते ही जा रहे हैं। अचानक हुए भीषण धमाके और मकान के ढह जाने से पूरा गांव दहशत में है। लोग रातभर मौके पर जुटे रहे और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ जारी रहीं।
