Gorakhpur News: कोल्हुई गांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

Gorakhpur News: कोल्हुई गांव निवासी विनोद साहनी के 17 वर्षीय बेटे वैभव साहनी का शव शुक्रवार सुबह गांव के एक बाग में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

गायब होने के बाद सुबह मिला शव

परिजनों के अनुसार, वैभव गुरुवार शाम को अपने चाचा धर्मेंद्र के पास गया था। वहां से पैसा लेकर आटा खरीदने निकला, लेकिन रातभर वापस नहीं आया। शुक्रवार सुबह जब गांव के रमेश पासवान टहलने निकले, तो उन्होंने बाग में आम के पेड़ पर लटकता हुआ शव देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़े - गोरखपुर : शादी के तीसरे दिन युवक ने खाया जहर, मौत से खुशियां मातम में बदलीं

हत्या की आशंका, प्रेम प्रसंग का मामला

परिजनों ने इस घटना पर गहरा संदेह जताया है। वैभव के चाचा धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने बताया कि वैभव का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, जो दूसरी बिरादरी की थी। लड़की के परिजन कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उनका दावा है कि वैभव की हत्या कर शव को लटकाया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल फोन जब्त

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वैभव का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिससे महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

परिवार में शोक

वैभव अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था और बीए का छात्र था। उसके पिता किसान हैं और गांव में एक छोटी दुकान चलाते हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि वैभव रात आठ बजे घर से निकला था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.