मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित

बलिया: अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों के मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा पर जिले के शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है। इसी क्रम में शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मैरीटार गांव स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पहुंचा और उनका आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील है। मानदेय में वृद्धि से शिक्षामित्र सम्मानजनक जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस निष्ठा और मेहनत से शिक्षामित्र अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे यह उम्मीद है कि वे आगे भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देते रहेंगे और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़े - बलिया में टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षामित्रों से जुड़े अन्य मुद्दों को भी वह लगातार मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाती रहेंगी।

इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह सहित अखिलेश पांडेय, निर्भय नारायण राय, राकेश पांडेय, सतेन्द्र मौर्य, हरेराम यादव, अखिलेश वर्मा, भृगुनाथ शर्मा, अजय सिंह, लालजी वर्मा, मंजूर हुसैन, धर्मनाथ सिंह, रमेश पांडेय, सुधीर शुक्ला, नीरज सिंह, सुग्रीव साहनी, शाकिर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, सूर्यभान, अवधेश, बृजेश राव, शशिभूषण यादव, शिवकुमार राम, प्रयागराज सिंह, जयप्रकाश पांडेय, फतेह बहादुर यादव, मनोज यादव, अरविंद यादव, मुकेश राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.