Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनी जनता की समस्याएं

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में "जनता दर्शन" आयोजित कर करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और जनता को जल्द से जल्द राहत मिले।

मदद का आश्वासन

जनता दर्शन के दौरान, एक महिला ने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने उससे इलाज का अनुमानित खर्च लाने को कहा और भरोसा दिलाया कि सरकार आवश्यक मदद करेगी।

अधिकारियों को निर्देश

सीएम योगी ने फरियादियों के आवेदन अधिकारियों को सौंपे और निर्देश दिया कि सम्बंधित प्रक्रिया तेजी से पूरी कर आवश्यक मामलों को सरकार तक पहुंचाया जाए।

जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.