बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक विवाहिता का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर के बगल में दुकान चलाने वाले शिखर वैश्य ने नवंबर 2025 में उनकी पत्नी का नहाते समय फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - सुखपुरा फुटबॉल टूर्नामेंट: पेनल्टी शूटआउट में झारखंड को हराकर पडरौना ने जीता खिताब

शिकायत के अनुसार, आरोपी आए दिन घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करता रहा। एक दिन शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। सामाजिक बदनामी के डर से महिला शुरू में चुप रही, लेकिन आरोपी का उत्पीड़न लगातार बढ़ता गया।

आरोप है कि आरोपी फोन पर भी अश्लील भाषा का प्रयोग करता था और रास्ते में रोककर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करता रहा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से महिला आत्महत्या जैसे विचार करने लगी। जब पति ने आरोपी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

महिला अधिकारी को अज्ञात नंबरों से धमकी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। मोहम्मदपुर-खाला थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला अधिकारी को अज्ञात मोबाइल नंबरों से अभद्र भाषा में कॉल और संदेश भेजकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई थी। इसके बाद 15 फरवरी की रात दूसरे अज्ञात नंबर से अमर्यादित मैसेज भेजे गए। पीड़िता ने संदेशों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

बाराबंकी में मारपीट और हमले की घटनाओं में सात घायल

बाराबंकी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट और हमले की घटनाओं में महिलाओं और व्यापारियों समेत सात लोग घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जबकि एक दुकानदार का सिर फोड़ दिया गया। हैदरगढ़ क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान बंद कर रहे दो भाइयों पर हमला हुआ। मोहम्मदपुर-खाला और सतरिख थाना क्षेत्रों में महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं।

स्कूल से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी को पायनियर चौराहे के पास दो युवकों ने टिम्बर की कील लगी पटरी से दोनों छात्रों की पिटाई की।

हमले में दोनों को चोटें आई हैं। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.