Gonda News: टिन शेड लगाने को लेकर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, बेटा-भतीजा घायल, इलाके में हड़कंप

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित जिला परिषद कॉलोनी के पास सोमवार सुबह टिन शेड लगाने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतक का बेटा और भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विवाद ने लिया खूनी रूप

नगर कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा निवासी यासीन (50) की जिला परिषद कॉलोनी के पास खराद की दुकान थी, जबकि उसके बगल में गांव का ही रहने वाला सुलतान मांस की दुकान चलाता था। दोनों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने टिन शेड लगाया था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

सोमवार सुबह यासीन दुकान खोल रहा था, तभी एक बार फिर सुलतान से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुलतान ने गुस्से में चाकू निकालकर यासीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यासीन लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

बचाने आए बेटे-भतीजे पर भी हमला

पिता को बचाने पहुंचे यासीन के बेटे दानिश और भतीजे मोहम्मद रेहान पर भी सुलतान ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन आनन-फानन में तीनों को अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही यासीन ने दम तोड़ दिया। घायल दानिश और मोहम्मद रेहान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी सुलतान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन
नई दिल्ली। रोहित "क्रेटोस" सक्सेना की कप्तानी वाली क्रेज़ी क्रेटोस ने क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 का पहला खिताब...
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब पीएफ भुगतान होगा आसान
Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज करने के निर्देश
Ballia News : सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.