आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर गिरफ्तार, एक घायल

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गंभीरवन स्थित बड़ैला ताल के पास एक पिकअप वाहन में गोवंश लादा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।

जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी की पहचान मोहीम अहमद, निवासी कोटिला कंकाली टोला, थाना रानी की सराय के रूप में हुई है। गिरफ्तार दूसरे आरोपी का नाम सुनील कुमार, निवासी जलाईपुर ऊंचेगांव, थाना रानी की सराय बताया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पिकअप वाहन और एक गोवंश का बछड़ा बरामद किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने संगठित रूप से गोतस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, घायल अभियुक्त मोहीम अहमद के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोवध, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलन कराया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.