बलिया में नौ वर्षीय बालक की हत्या का खुलासा, चाचा-चाची गिरफ्तार

संतान न होने से उपजे विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सहतवार थाना पुलिस ने नौ वर्षीय बालक अभिषेक प्रजापति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके सगे चाचा और चाची को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संतान न होने को लेकर पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर दोनों ने मिलकर बालक की हत्या की और बाद में स्वयं ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिंगही गांव निवासी गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि संतान न होने को लेकर उन्हें अक्सर परिवार में ताने सुनने पड़ते थे, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एसपी ने बताया कि 25 जनवरी को गणेश ने गांव के ही एक किशोर के माध्यम से अपने भतीजे अभिषेक को पतंग दिलाने के बहाने बुलवाया। इसके बाद वह बालक को बाइक पर बैठाकर चांदपुर पुरानी बस्ती के पास सरयू नदी के किनारे ले गया, जहां उसके सिर पर ईंट से कई वार किए और मरणासन्न अवस्था में उसे नदी में फेंक दिया।

हत्या के बाद गणेश ने ही अभिषेक के लापता होने की सूचना थाने में दी थी। 31 जनवरी को सरयू नदी के बंधे के पास बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट और सर्विलांस टीमों को जांच में लगाया था।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह ताहिरपुर रोड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बालक को बुलाने में मदद करने वाले किशोर को घटना के बाद धमकाया भी था और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। मामले के खुलासे में स्वाट और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.