Ballia News: बलिया में करंट लगने से महिला की मौत

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जमीन पड़सरा गांव में रविवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशा देवी (पत्नी लाल बहादुर चौहान) के रूप में हुई है। वह अपने घर पर बर्तन धो रही थीं, तभी पास में लगी पानी की मोटर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गईं।

यह भी पढ़े - बलिया में गोवंश तस्करी से अर्जित संपत्ति जब्त, दो पिकअप वाहन सीज

परिजनों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.