बलिया में शिवलिंग चोरी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना पुलिस ने शिवलिंग चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अपराधी को शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तरी बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे पुलिस टीम थाना नगरा क्षेत्र के खरूआंव पोखरा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

यह भी पढ़े - सांसद नीरज शेखर ने चंद्रशेखर हाफ मैराथन का लोगो लॉन्च किया, तैयारियों को अंतिम रूप

एएसपी ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी रुदल नट (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए नगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार और पांच जनवरी 2026 की मध्य रात्रि सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वा मंदिर से शिवलिंग की चोरी की थी। इसके अलावा उसने नगरा थाना क्षेत्र के एक प्राचीन दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण और दान पेटी से नकदी चोरी करने की बात भी कबूल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.