आजमगढ़ में छह बच्चों की मां लापता, ससुर की तहरीर पर मामला दर्ज

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र से छह बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र निवासी राम केदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बहू संजना देवी (पत्नी सोनू राजभर) 30 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां करीब सात दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शिकायत में बताया गया है कि संजना देवी अपने छह बच्चों में से पांच को घर पर छोड़कर गई है, जबकि अपने दो वर्षीय बच्चे को अपने साथ ले गई है। महिला के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।

पुलिस को दी गई जानकारी में ससुर ने यह भी बताया कि महिला का पति सोनू राजभर हरियाणा में रहकर नौकरी करता है। बहू के लापता होने की सूचना उसे दे दी गई है।

अतरौलिया थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला के मोबाइल कॉल डिटेल और उसके नजदीकी संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही संभावित स्थानों पर दबिश देकर महिला की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.