बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को राष्ट्रीय ‘बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड’

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कार्यरत व्यायाम शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय ‘बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

करिश्मा वार्ष्णेय श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज, टीका देवरी नगपुरा में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्हें फिजिकल गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सेंट्रल जोन के लिए आठवां ‘डॉ. जी.पी. गौतम बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड’ प्रदान किया गया। समारोह में सांसद हर्ष मल्होत्रा सहित संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़े - संभल की भाजपा जिला मंत्री मीनाक्षी सागर ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

आयोजकों के अनुसार, करिश्मा वार्ष्णेय को स्कूली बच्चों के शारीरिक विकास और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

करिश्मा वार्ष्णेय को उत्तर प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कोच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उनके मार्गदर्शन में टीम ने पहले वर्ष स्वर्ण पदक और अगले वर्ष रजत पदक जीता। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने की खबर से बलिया जिले के शिक्षकों और खेल जगत में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने करिश्मा वार्ष्णेय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविन्दनगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रविवार को एक महिला ने कथित...
बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; जांच जारी
आजमगढ़ में छह बच्चों की मां लापता, ससुर की तहरीर पर मामला दर्ज
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में भावुक विदाई समारोह, सत्य प्रताप सिंह बने ‘मिस्टर’ और रिद्धि ‘मिस मनःस्थली’
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विधायक केतकी सिंह ने स्मृति द्वार के लिए किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.