यूपीएससी में चयनित हुईं बलिया की डॉ. नेहा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेटी डॉ. नेहा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके चयन से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव निवासी जगमोहन सिंह की पुत्री डॉ. नेहा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरवां रत्ती पट्टी से हुई। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बाबा गोरखनाथ इंटर कॉलेज, भीमपुरा नंबर-1 से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में पूरी की।

यह भी पढ़े - बलिया में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ शुरू, युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी डॉ. नेहा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। एक बेटी की सफलता न केवल उसके परिवार बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सशक्त बनाती है।

डॉ. नेहा सिंह की इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.