बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विधायक केतकी सिंह ने स्मृति द्वार के लिए किया भूमि पूजन

बलिया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी सैनिक प्रवीण कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा विधायक केतकी सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक केतकी सिंह ने शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृति में विधायक निधि से बनाए जाने वाले स्मृति द्वार के लिए विधिवत पूजा-पाठ के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान और त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़े - जौनपुर को 944.19 करोड़ रुपये के वेस्टर्न बाईपास की स्वीकृति

केतकी सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को सहेजना हम सभी का दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग को याद रख सकें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान न केवल उनके गांव बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से शहीद की प्रेरणा लेकर चरित्र निर्माण और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राणा प्रताप यादव, अभिजीत तिवारी सत्यम, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, रमेश सिंह, शैलेष सिंह, राजेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविन्दनगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रविवार को एक महिला ने कथित...
बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; जांच जारी
आजमगढ़ में छह बच्चों की मां लापता, ससुर की तहरीर पर मामला दर्ज
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में भावुक विदाई समारोह, सत्य प्रताप सिंह बने ‘मिस्टर’ और रिद्धि ‘मिस मनःस्थली’
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विधायक केतकी सिंह ने स्मृति द्वार के लिए किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.