बरेली में ढाबे की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भोजीपुरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर ढाबा संचालक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाईवे पर स्थित ढाबे में खाने-पीने की आड़ में ग्राहकों को महिलाओं की आपूर्ति की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मारा, जहां कमरों में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े - यूपी में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

छापेमारी के दौरान रामपुर निवासी ढाबा संचालक कुंवरपाल सिंह, इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी शोभाराम, देवरनिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामुद्दीन निवासी नाजिम और परवेज, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी चंदानी, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी पिंकी तथा बहेड़ी थाना क्षेत्र निवासी फूल बी को गिरफ्तार किया गया। ढाबे का मालिक गजेंद्र सिंह फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वे हाईवे पर मिलने वाले ग्राहकों को ढाबे पर लाती थीं और 500 से 2000 रुपये के बीच सौदा तय होने के बाद कमरों में ले जाया जाता था। इससे होने वाली कमाई का एक हिस्सा ढाबा संचालक को दिया जाता था।

भोजीपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की आगे जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बरेली में ढाबे की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार बरेली में ढाबे की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे की आड़ में चल रहे कथित...
यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर की चपेट में आए बस यात्री, छह की मौत, एक घायल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवती की गोली लगने से मौत, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली
बांदा में सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला की मौत, फांसी के दृश्य की शूटिंग के दौरान हादसा
लखनऊ एसटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.