मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में भावुक विदाई समारोह, सत्य प्रताप सिंह बने ‘मिस्टर’ और रिद्धि ‘मिस मनःस्थली’

बलिया। मनःस्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, उत्साह और यादगार पलों से सराबोर रहा। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ छात्रों को सम्मानित किया गया और उनकी शैक्षणिक यात्रा को याद किया गया।

समारोह में विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद सत्य प्रताप सिंह को ‘मिस्टर मनःस्थली’ और रिद्धि को ‘मिस मनःस्थली’ का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनकी प्रतिभा और विशिष्ट गुणों के आधार पर कई उपाधियों से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़े - स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला संवेदनशील और जनहितैषी बजट: आनंद सिंह

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी और प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत कार्यक्रमों से माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। कक्षा 11 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत को दर्शकों ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित ‘ट्रुथ रिवीलिंग सेशन’ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी जीवन से जुड़ी खट्टी-मीठी यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक हो उठा। कई छात्रों की आंखें नम हो गईं।

समारोह में विद्यार्थियों को Mr. Decent, Mr. Sportsholic, Mr. Melodious, Mr. Dramatic, Mr. All Rounder, Captain Cool, Mr. Introvert, Fitness Freak, The Scholar सहित अनेक उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं छात्राओं को Ms. Decent, Ms. Diva, Ms. Influencer, Ms. Melodious, Ms. Artist, Ms. Brainy, The English Express जैसी उपाधियों से सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 12 के छात्र विद्यालय की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी अपने ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन दीक्षा, वंशिका, प्रियांशु, सूरज, कुंजल पांडेय और नीरज ने किया। प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा ने समारोह की सफलता पर आयोजकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविन्दनगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रविवार को एक महिला ने कथित...
बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; जांच जारी
आजमगढ़ में छह बच्चों की मां लापता, ससुर की तहरीर पर मामला दर्ज
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में भावुक विदाई समारोह, सत्य प्रताप सिंह बने ‘मिस्टर’ और रिद्धि ‘मिस मनःस्थली’
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विधायक केतकी सिंह ने स्मृति द्वार के लिए किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.