- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- गोंडा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य फरार
गोंडा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य फरार
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने दरवाजा खटखटाया। पिता समझकर दरवाजा खोलने पर आरोपी घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके परिजन अकबर अली, अब्बास अली, शब्बीर अली और मेराज हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की तथा आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों के एकत्र होने पर वे फरार हो गए।
कटरा बाजार थाना अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
